Spread the love

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सरायकेला प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

सरायकेला – संजय मिश्रा

सरायकेला। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड द्वारा आयोजित यह जा रहे सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सरायकेला प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया गया। तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने खिलाड़ी छात्र छात्राओं से परिचय प्राप्त करते हुए किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला रविकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी सरायकेला गौतम कुमार, प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, प्रतिनिधि शिक्षक राजेश मिश्रा, विमल कुमार डोगरा, तपन कुमार महतो, विनय कुमार महतो, खेलाराम मुर्मू, सुमंत धीर सामंत, कौशिक दत्ता, कामिनी कांत मेहता, सीमा महतो, सनरती विश्वासी होरो एवं निर्मल कुमार सरदार सहित प्रतिभागी विद्यालयों के खेल शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पहले दिन खेले गए खेल में अंडर-17 गर्ल्स इवेंट में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला प्रथम और उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-17 बॉयज इवेंट्स में एसटीआर संजय प्रथम एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय तितिरबिला द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर फोर्टीन बॉयज इवेंट्स में नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला प्रथम और मध्य विद्यालय बड़बिल द्वितीय स्थान पर रहे।

Advertisements

You missed