Advertisements

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की हुई घोषणा, गोलक बिहारी शहरी के और रविकांत गोप ग्रामीण के बने जिलाध्यक्ष…
सरायकेला संजय मिश्रा ।
Advertisements

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश के जिला कमेटियों की घोषणा की गई है। जिसके तहत सरायकेला-खरसावां जिले के लिए गोलक बिहारी ज्योतिषी को एसोसिएशन के शहरी का जिलाध्यक्ष और उमाकांत कर को जिला महासचिव घोषित किया गया है।
इसी प्रकार एसोसिएशन के ग्रामीण के लिए रविकांत गोप को एसोसिएशन के ग्रामीण का जिलाध्यक्ष और सुधीर गोराई को जिला महासचिव बनाया गया है। इसे लेकर एसोसिएशन के बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया सहित कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी अजय महतो और महासचिव सुदेश कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही नवनिर्वाचित उक्त पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारिता एवं पत्रकार हित में एसोसिएशन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही है।
Related posts:
बहरागोड़ा: 2 मार्च को 10वां सामूहिक विवाह समारोह में ओड़िया फिल्म के सुपरस्टार सिद्धान्त महापात्र हो...
Jamshedpur News : महिला संग छेड़छाड़ करने वाले युवकों का विरोध करने पर तीन लोगो पर तलवार से हमला कर ...
चाकुलिया डायट परिसर में मना महिला दिवस, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा इंटर की युवतियों को सप्ताह में ...

