कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पंचायत स्तर तक पहुँचा, 31 जुलाई को होगी अहम बैठक

राँची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में 31 जुलाई 2025 को रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रखंड कांग्रेस पर्यवेक्षकों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. राकेश किरण महतो करेंगे।
गौरतलब है कि 19 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे और उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, मासिक बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत स्तर की कमेटियों के गठन में मंडल एवं प्रखंड अध्यक्षों को पूरा सहयोग दें।
कांग्रेस का यह अभियान जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देने और संगठन को प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल माना जा रहा है।
ज्ञात हो कि 14 अप्रैल 2025 को आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ की सफलता ने झारखंड ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस की सक्रियता का संदेश दिया था।
कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है कि जननायक राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाया जाए।
, 31 जुलाई को होगी अहम बैठक