Advertisements
Spread the love

शंकराचार्य सामद ने लिया डीटीओ का पदभार…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां के रूप में शंकराचार्य सामद ने पदभार ग्रहण किया। सोमवार को वे जिला परिवहन कार्यालय में पूर्व डीटीओ दिनेश रंजन से पदभार ग्रहण किये। शंकराचार्य सामद इसके पूर्व नीमडीह बीडीओ के रूप में पदस्थापित थे। नव पदस्थापित डीटीओ शंकराचार्य सामद ने कहा कि सरकार को ज्यादा से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हो तथा रोड सेफ्टी प्राथमिकता रहेगी। जिले के सभी वाहनों का डेटा अपडेट किया जायेगा।