Spread the love

आर्ट कैंप में सम्मानित हुए कलाकार सौरभ प्रमाणिक…

सरायकेला। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान रीक्रिएशन क्लब टेल्को में आयोजित आर्ट कैंप में चांडिल के दो कलाकार चैनपुर के सौरभ प्रमाणिक एवं लुपूंगडीह के तपन सिंह सरदार को सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements

उक्त आर्ट कैंप में झारखंड सहित अन्य राज्यों के 32 कलाकारों ने अपनी भावनाओं को कैनवास पर उकेर कर पेंटिंग बनाते हुए प्रस्तुति की। तीन दिवसीय उक्त कैंप का आयोजन टाटा मोटर्स प्रबंधकीय प्रमुख वीएन सिंह, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अचिंतो रॉय एवं सचिव मनोज भौमिक द्वारा किया गया। जबकि आर्ट कैंप के प्रायोजक दि डिजाइन टेंपल, दि टैटू टेंपल, टाटा मोटर्स, तूलिका आर्ट ग्रुप एवं संयोजक चितरंजन मजूमदार और स्वरूप दत्ता रहे।

समापन पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया जमशेदपुर यूनिट झारखंड शाखा के अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष डॉक्टर शुक्ला मोहंती, उपाध्यक्ष अचिंतो सिंह, अविनाश कुमार झा, सचिव प्रदीप कुमार साहू, संयोजक सचिव गोपाल महतो द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।

You missed