Advertisements
Spread the love

श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला का हुआ पुनर्गठन, लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने राजा सिंहदेव…

सरायकेला: संजय मिश्रा ..पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को विजयादशमी की पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला का एक महत्वपूर्ण बैठक जगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया। बैठक में सरायकेला जगन्नाथ सेवा समिति के अगले सत्र के लिए नयी कार्यकारिणी पुनर्गठन किया गया।

Advertisements

बैठक में सर्वसम्मति से जगन्नाथ सेवा समिति के पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए अगले सत्र के लिए नये कार्यकारिणी पुनर्गठन किया गया। बताते चलें कि श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला में सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव स्थायी संरक्षक हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पुनः लगातार दूसरी बार राजा सिंहदेव को जगन्नाथ सेवा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उपाध्यक्ष पद पर सुदीप पटनायक, गणेश सत्पथी, सानंद आचार्य, सचिव पद पर पार्थसारथी दाश, सह सचिव पद पर राजेश मिश्रा, सुमित महापात्र, कोषाध्यक्ष पद पर शंकर सत्पथी, सह कोषाध्यक्ष पद पर दिपेश कुमार एवं वीरेन्द्र महांति, महाप्रसाद एवं रसोई प्रबंधक के लिए चिरंजीवी महापात्र एवं सह प्रबंधक परशुराम कबी मनोनीत किए गए। श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला के कोर कमेटी मार्गदर्शक मंडली में बादल दूबे, चन्द्रशेखर कर, सुधीर चन्द्र दाश, सुशांत महापात्र एवं श्रीमती चित्रा पटनायक को मनोनीत किया गया।

आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जगन्नाथ सेवा समिति के प्रशांत महापात्र, पंडित सानो आचार्य, राजीव महापात्र, गुड्डू मिश्रा, मनबोध दारोगा, राजा पटनायक, अक्षय आचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed