Spread the love

श्री परशुराम शक्ति सेना ने श्रद्धा भाव के साथ मनाई भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव…

सरायकेला Sanjay। श्री परशुराम शक्ति सेना प्रखंड अध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य अजय सतपथी (रवि) की अध्यक्षता में शुभ अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव सरायकेला माजना घाट स्थित पंचमुखी महादेव शिव मंदिर प्रांगण में मनाया गया। भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प धूप एवं भोग प्रसाद लगा कर पूजा कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। अजय सतपथी (रवि), रेणुपदा सतपथी, हरिकिंकर सतपथी, चिरंजीवी महापात्र, सत्यवंत कर के द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवनी के बारे में बताया गया और उन्होंने जैसे समाज को एक सूत्र में बांधा था

वैसे ही एकता में रहने की बात कही। ब्राह्मण कैसे सशक्त हो मजबूत हो उसपर विचार किया गया। कार्यक्रम में कुछ विशिष्ट गणमान्य समाज के लोगो को सम्मानित किया गया। जिसमें आदयापदा सतपथी, जसवंत महापात्र, हरिकींकर सतपथी, ब्रह्मानंद महापात्र, असित दास, विजय नंदा, सुधांशु पाणी, रेणुपद सतपथी, लक्ष्मण दास, शिव शम्भू कवि, प्रकाश सतपथी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्थिक रूप से विनय कर, रूपेश महापात्र, चिरंजीवी महापात्र, अनूप महापात्र, तपन कवि का अहम योगदान रहा।

कार्यक्रम में श्री अजय सतपथी( रवि ), चिरंजीवी महापात्र, परशुराम कवि, टूना कवि, संजय पति, टूरा पति, देवीप्रसन्न षड़ंगी, संजय मिश्रा, सोवित महापात्र, अनूप महापात्र, विकी सतपथी, तपन कवि, विनय कर, दिलीप शंकर आचार्य, रूपेश महापात्र, सत्यवंत कर इत्यादि परशुराम शक्ति सेना के सदस्यों ने उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके लिए में अजय कुमार सतपथी( रवि) अध्यक्ष (परशुराम शक्ति सेना सरायकेला प्रखंड सह केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य) ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि समाज एवं संसार में संस्कार कायम हो।

Advertisements

You missed