Advertisements
Spread the love

श्री कला पीठ का हुआ पुनर्गठन; राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव बने संरक्षक; सुमंत धीर सामंत कोषाध्यक्ष…

सरायकेला Sanjay। सरायकेला की परंपरागत छऊ कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं उत्थान करने वाली प्राचीन संस्था श्री कला पीठ का पुनर्गठन किया गया। इसे लेकर सरायकेला स्थित राजमहल प्रांगण में सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में श्री कला पीठ की एक बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से राजा साहेब प्रताप आदित्य सिंहदेव को श्री कला पीठ संस्था का संरक्षक एवं अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नीलांबर सिंहदेव को सचिव, भीष्म कैवर्त को सह सचिव, सुमंत धीर सामंत को कोषाध्यक्ष एवं काली प्रसन्न सारंगी को संस्था का मुख्य निर्देशक चुना गया। मौके पर राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामना देते हुए संस्था को आगे ले जाने के लिए सबको परामर्श दिए।

Advertisements

You missed