Advertisements
Spread the love

गम्हरिया बेसिक स्कूल के छात्र शुभंकर मंडल की स्कूल के समीप ही बने एक गड्ढे में डूबने से मौत…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिला गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया बेसिक स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र शुभंकर मंडल की स्कूल के समीप ही बने एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वह टिफिन (ब्रेक )में बाहर निकला था। इसी दौरान स्कूल के पास ही बने एक गड्ढे में फिसल कर वह गिर गया। विगत दिनों हुई बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरा था। जिसमें वह डूब गया।

विद्यालय के अन्य बच्चो द्वारा इसकी सूचना विद्यालय के शिक्षको को दी गई। इसकी सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय पार्षद ममता बेज समेत कई ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्चे को गड्ढे से निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद छात्र को गड्ढे से निकाला जा सका। तत्पश्चात एम्बुलेंस को फ़ोन किया गया। लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर बच्चे की स्थिति गंभीर होने लगी।

इसके बाद स्थानीय पार्षद ममता बेज द्वारा उसे अपनी स्कूटी से गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों द्वारा छात्र का इलाज प्रारम्भ किया गया किन्तु तब तक उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया । उसकी मौत के बाद बस्ती में मातम छा गया है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?