Advertisements
Spread the love

कराटे ग्रेडिंग की परीक्षा में छह कराटेकार ने किया प्रदर्शन…

सरायकेला (संजय मिश्रा)

डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई कमल कुमार थापा और सहायक प्रशिक्षक सेम्पाई जगन्नाथ कार्जी द्वारा कराटेकारों के प्रशिक्षण स्तर की जांच करते हुए उनका ग्रेडिंग किया गया। ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल सभी छह कराटेकारों ने काता और कुमिते दोनों ही इवेंटों में उम्दा प्रदर्शन किया।

जिसमें प्राची चौबे, वेणुगोपाल, लकी दास और तेजस कुमारी नाइंथ क्यू के लिए एवं चिराग महापात्र और मयंक पाणी सेवंथ क्यू के लिए सफल घोषित किए गए। मौके पर सभी को ग्रेडेड बेल्ट प्रदान करते हुए मुख्य प्रशिक्षक कमल कुमार थापा ने बताया कि खाली हाथों से आत्मरक्षा की सबसे बेहतर तकनीक कराटे हैं। इससे आत्मरक्षा के साथ-साथ स्वस्थ मन मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर संभव है। पॉजिटिव बात है कि विशेषकर बालिकाओं में कराटे सीखने का क्रेज बढ़ा है। जिसमें अभिभावक भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा