Advertisements
Spread the love

शुरू हुई मां दुर्गा की सोलह दिनी वार्षिक पूजा, सरायकेला राजा एवं रानी ने मां दुर्गा स्वरूप में इष्ट देवी मां पाउड़ी की आराधना कर क्षेत्र के खुशहाली की मंगल कामना की…

सरायकेला: संजय मिश्रा । शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की परंपरागत वार्षिक पूजन उत्सव के तहत माता के 16 दिनी पूजा का जिउतिया अष्टमी से शुभारंभ किया गया। इसके तहत सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने परंपरा अनुसार सरायकेला रानी श्रीमती अरुणिमा सिंहदेव के साथ राजमहल स्थित मां पाउड़ी के मंदिर में माता के दर्शन करते हुए क्षेत्र की इष्ट देवी मां पाउड़ी की शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप में आराधना की।

Advertisements

मंदिर के देउरी पुजारी की उपस्थिति में परंपरागत विधि विधान के साथ माता की आराधना करते हुए उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर माता की प्रसन्नता के लिए बलि प्रसाद अर्पण करते हुए परंपरागत वाद्य यंत्रों के वादन के बीच में भव्य आरती किया गया। राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने बताया कि आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की महाष्टमी तिथि तक आयोजित होने वाली मां दुर्गा की इस 16 दिनी की पूजा से क्षेत्र में शक्ति एवं ऊर्जा का संचार होता है। और क्षेत्र के सर्व कल्याण के लिए इष्ट देवी मां पाउड़ी की शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप में 16 दिनों तक परंपरा अनुसार वार्षिक पूजा की जाती है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?