Advertisements

एसपी ने की मंथली क्राइम मीटिंग; आगामी छठ पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण सहित क्राइम कंट्रोल को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी डॉ विमल कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को संबंधित थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र अंतर्गत क्राइम कंट्रोल को लेकर लगातार पेट्रोलिंग के साथ-साथ आम जनों एवं फरियादियों के लिए फ्रेंडली पुलिसिंग और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सभी थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
Related posts:
स्वच्छ ही जीवन है, राहुल पैलेंस की पहल को देखते हुये संचालक सुकराम हेम्ब्रम को चांडिलवासीयो ने शॉल ओ...
Ranchi : थाना,अंचलों में जमीन दलाल दिखे और जमीन विवाद में हुई हत्या तो थानेदार होंगे सस्पेंड और अंच...
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र भवन बड़बिल में आयोजित चित्रांकन प्रतियोग...

