एसपी ने की मंथली क्राइम मीटिंग; आगामी छठ पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण सहित क्राइम कंट्रोल को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी डॉ विमल कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को संबंधित थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र अंतर्गत क्राइम कंट्रोल को लेकर लगातार पेट्रोलिंग के साथ-साथ आम जनों एवं फरियादियों के लिए फ्रेंडली पुलिसिंग और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सभी थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
Related posts:
चांडिल : आगामी 12 नवम्बर को आयोजित तीन दिवसीय 28वां श्री श्याम जन्मोत्सव को लेकर तैयारी वैठक, महोत्स...
CHANDIL NEWS : चौका थाना अंतर्गत 15 जनवरी की रात्री में अज्ञात चोरों द्वारा मां ट्रेडर्स दुकान का त...
झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो द्वारा जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष म...

