Spread the love

रंगारंग आगाज के साथ शुरू हुआ राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव-2024…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला प्रशासन एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग आगाज के साथ राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया गया। सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित उक्त राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव-2024 का विधिवत उद्घाटन कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केशरी ने किया।

इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि कोल्हान के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज रतन चोथे एवं उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बदरियार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला की प्रभारी निदेशक सह सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती यस्मिता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व मंच पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जहां राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों द्वारा यात्रा घट मंगलाचरण के साथ संगीत में आराधना की गई। महोत्सव का शुभारंभ करते हुए केपी दुबे द्वारा चैत्र पर्व 2024 के संबंध में जानकारी दी गई। इसके पश्चात राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई। जिसके बाद सरायकेला, मानभूम एवं खरसावां शैली में गत वर्ष ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दलों द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत हरेन शर्मा एवं दल के द्वारा असम का बिहू नृत्य एवं प्रंतिका मुखर्जी एवं दल द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके साथ ही मयूरभंज शैली के छऊ नृत्य एवं प्रभात कुमार महतो एवं दल द्वारा पाईका नृत्य की प्रस्तुति की गई। स्थानीय सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति के साथ प्रथम दिन के कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements

You missed