Advertisements
Spread the love

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को किया गया जागरूक…

सरायकेला: (संजय मिश्रा) जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा समिति द्वारा एन ण्आर प्लस टू हाई स्कूल में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया साथ ही विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तक भी वितरण किया गया।

Advertisements

इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा विद्यार्थियों को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए एवं दुसरों को भी कैसे बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी विद्यार्थियों के बीच विचार.विमर्श किया गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रही है, इससे पता चलता है कि बाइक के गतिसीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट, सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है,, इसलिए बाइक एवं कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है।

’जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्माएसड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह ए सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार शामिल थे।

You missed