Advertisements

खिजरी विधायक राजेश कच्छप की पहल पर जालिमा में 100 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
Arjun Kumar Pramanik…..✍️
अनगड़ा (रांची)। अनगड़ा प्रखंड के हेसातू पंचायत के जालिमा ग्राम में खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप की सक्रिय पहल पर मात्र एक दिन में स्वीकृत 100 KVA बिजली ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया। ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से अब ग्रामीणों को नियमित और स्थायी बिजली आपूर्ति मिल सकेगी, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा और क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी अनिल ठाकुर, दीपक ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, चंदर मोहन ठाकुर, मुकेश करमाली, रामजीत करमाली, संजय बेदिया, दीपक बेदिया, सरिफ जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
