Advertisements
Spread the love

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022 के सफल छात्र-छात्राओं को कल गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला की ओर से किया जाएगा पुरस्कृत…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला द्वारा सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022 के सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला द्वारा बताया गया कि अग्रसेन मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर परीक्षा में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के समन्वयक ताराचंद अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ज्वेलर्स कवि और प्रकाश साहू की उपस्थिति में सभी बच्चों को अच्छी पुस्तक देकर उनके चारित्रिक निर्माण करने के लिए मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। बताया गया कि बीते 3 नवंबर को आयोजित उक्त परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 6000 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।

You missed