Advertisements
Spread the love

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के नाम अनुशंसित करने को लेकर कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने प्रखंडवार नियुक्त किया पर्यवेक्षक…

सरायकेलाः संजय मिश्रा। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवारों व योग्य कांग्रेस जनों का नाम प्रखंड स्तर से अनुशंसित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां को 5 योग्य उम्मीदवारों का नाम आगामी 21 सितम्बर तक उपलब्ध कराना है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने तत्काल प्रभाव से प्रत्येक प्रखंड के लिए प्रखंड पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है.
इसके तहत सरायकेला प्रखंड के लिए डोमन महतो, सरायकेला नगर के लिए रविन्द्र मंडल, खरसावां प्रखंड के लिए राज बागची, कूचाई प्रखंड के लिए कृष्णा टुडू, चांडिल प्रखंड के लिए कैलाश महतो, कुकड़ू प्रखंड के लिए रिजवान खान, ईचागढ़ प्रखंड के लिए नरेश कुमार, नीमडीह प्रखंड के लिए मनमन्न सिंह, राजनगर प्रखंड के लिए खिरोद सरदार, कपाली नगर के लिए गंभीर प्रसाद सिंह, गम्हारिया प्रखंड के लिए जमील अशरफ बबन एवं आदित्यपुर नगर के लिए राजू रजक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने उक्त सूची जारी करते हुए कहा है कि सभी नियुक्त पर्यवेक्षक आगामी 21 सितम्बर तक प्रभार क्षेत्र में प्रखंड अध्यक्ष के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित कर विधानसभा चुनाव लडने के इच्छुक 5 योग्य उम्मीदवारों की सूची अनुशंसा के साथ 25 सितम्बर से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा