Advertisements
Spread the love

पुलिस लाइन में पदस्थापित एएसआई की अपने किराए के मकान में पैर फिसल कर गिरकर बेहोश होने से हुई मौत…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: सरायकेला पुलिस लाइन में पदस्थापित एएसआई धीरेंद्र कुमार धीरज की मौत रस्सी पर गिरने से शुक्रवार की सुबह हो गई। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पुलिसकर्मी पहुंचे। लेकिन डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। धीरेंद्र कुमार बिहार के मुंगेर जिला का रहना वाला है। वह सीनी स्थित किराये के मकान में रहता था। रात में भोजन करने के बाद वह सो गया। सुबह कपड़ा सुखाने के लिए रस्सी की ओर जा रहा था। तभी उसका पांव फिसल गया और वह रस्सी पर जा कर गिर गया।

जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर। उसे स्थानीय लोग व पुलिस की सहयोग से अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी गई। सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि धीरेद्र कुमार हार्ट का भी मरीज था। रस्सी में गिरने से उसकी मौत हो गई। स्वजनों को उसकी सूचना दी गई है। शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

You missed