Spread the love

उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जन्म जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। उत्कलमणि आदर्श पाठागार सरायकेला में उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जन्म जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्कलमणि आदर्श पाठागार संस्था की ओर से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्था के महासचिव जलेश कवि ने कहा कि मधु बाबू एक महान आत्मा थे। उन्होंने अकेले ही संयुक्त ओडिशा के सपने की कल्पना की थी। महान अशोक के कलिंग और उसके विखंडन पर विजय के बाद वे उत्कल जननी की एकता में विश्वास करते थे। मधु बाबू ओडिशा के पहले ग्रेजुएट और वकील रहने के साथ-साथ एक प्रखर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।

उन्होंने कहा कि उत्कल गौरव ओडिशा का पहला नाम है। इसलिए सम्मान से उन्हें उत्कल गौरव कहा जाता है। मौके पर उपस्थित अन्य सभी ने भी उत्कल गौरव मधुसूदन दास के जीवनी पर विचार रखें। साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर संस्था के खेल सचिव भोला महांती, चिरंजीवी महापात्र, काशीनाथ कर, दुखनू कर, राजू कवि एवं चक्रधर महांती सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed