
लोकसभा चुनाव के लिए राजनगर में आयोजित होने वाली प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की जनसभा होगी ऐतिहासिक: गणेश महाली…
सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड के चार पंचायत इटागढ़, नुवागढ़, जयकान और डुडरा के भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली, आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अमित सिंहदेव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विद्यासागर दुबे एवं जिला महामंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 29 अप्रैल को राजनगर ब्लॉक मैदान में आयोजित होने वाली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जनसभा को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया गया। और जनसभा को अभूतपूर्व बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए गणेश महाली ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए राजनगर में 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों से जनसभा को सफल एवं अभूतपूर्व बनाने की अपील की।
Related posts:

