Spread the love

झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति ने अनुमंडलीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण; सभापति ने कहे…..

पुस्तकालय बहुत बढ़िया पर व्यवस्था सही नहीं…

सरायकेला Sanjay : झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति की सभापति सह निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल पुस्तकालय का निरीक्षण की। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए समिति के सभापति अपर्णा सेन गुप्ता ने बताये कि अनुमंडल पुस्तकालय बहुत बढ़िया है यहां नए से लेकर बहुत पुराने पुराने किताबें है लेकिन यहां की व्यवस्था ठीक नही है। इसको व्यवस्थित करने की जरूरत है। पुस्तक इधर उधर गिरा हुआ है,

किसी पुस्तक का पेज निकला हुआ है जिसे सुधार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने इस संबंध में कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री को पुस्तकालय की स्थिति के संबंध में अवगत कराएंगे। समिति के सभापति ने कहे कि सरायकेला-खरसावां जिला ही नहीं पूरे झारखंड के पुस्तकालयों की स्थिति को जानने के लिए टीम दौरा कर रही है।

इस दौरान पुस्तकालयों की भौतिक स्थिति उनमें अवस्थित संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। सबसे बड़ी बात है कि पुस्तकालयों के प्रति स्थानीय लोगों की रुचि को भी जानने का कोशिश किया जा रहा है। समिति के सभापति ने कहा कि इस संबंध में पदाधिकारियों के साथ बैठक किया जा चुका है बैठक में प्राप्त सभी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

Advertisements

You missed