Spread the love

सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल के छात्र-छात्राओं ने प्रचार्य को शील्ड सुपुर्द किया…

चांडिल:कल्याण पात्रा

Advertisements

कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा के जनजातीय विभाग द्वारा आयोजित बाहा गीत प्रतियोगिता में सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल के प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान के विजेता रहे।बुधवार को विजेता रहे छात्र-छात्राओं ने प्रचार्य को शील्ड सुपुर्द कर प्राचार्य का आभार प्रकट किया।

इस खुशी में सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल के प्राचार्य डॉ सरोज कुमार कैबर्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे भी इस तरह के प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कॉलेज एवं क्षेत्र के नाम रोशन करने की बात कही। साथ ही प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कोल्हान यूनिवर्सिटी के जनजातीय विभागाध्यक्ष डॉ सुनील मुर्मू का आभार प्रकट किया।

मौके पर झारखण्ड छात्र मोर्चा के सरायकेला जिला अध्यक्ष शंकर हांसदा,जिला उपाध्यक्ष शंभू टुडू,सुबोध सिंह मुंडा,कोयल टुडूए सुनीता कुमारी बेसरा, रोहिणी मार्डी,उमेश सिंह मुंडा, धरम बेसरा,गिनू माझी,अंकित मार्डी, नारायण किस्कू ,बुद्धेश्वर गोप,आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisements

You missed