Advertisements
Spread the love

वूमेन वोटर्स पोस्टर बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर रहा है आर्टिस्ट सौरभ प्रमाणिक…

मतदाताओं को दुनिया में लाने वाली मां एक महिला ही होती है: सौरभ…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियां जोरों पर है। इसे लेकर एक ओर जहां प्रशासन अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को उनके प्रथम कर्तव्य के रूप में मतदान करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इसी क्रम में चांडिल प्रखंड के चैनपुर गांव निवासी युवा कलाकार सौरभ प्रमाणिक मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस बार महिला वोटर्स पर पोस्टर बनाए हैं। उनके द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग में झारखंड के मतदाताओं को जागरूक करने का उद्देश्य दर्शाया गया है।

कलाकार सौरभ बताते हैं कि मतदाताओं को दुनिया में लाने वाली मां भी एक महिला ही होती है, जैसा की पोस्ट में दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि कलाकार की दृष्टि से मेरा वोट, मेरा भविष्य नारा के साथ महिला मतदाता के गर्भ पर झारखंड का नक्शा और भविष्य के मतदाता को उकेरने का प्रयास किया गया है।

बताते चलें कि सौरभ की इस कल्पना को सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स और सराहना मिल रहा है। सौरभ बताते हैं कि इस पोस्टर के माध्यम से मतदाता वोट के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा