Advertisements
Spread the love

माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी का किया गया स्वागत…

सरायकेला। माध्यमिक शिक्षक संघ सरायकेला-खरसावां का एक प्रतिनिधिमंडल नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता से कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा सोल ओढ़ा कर और बुके देकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया गया।

Advertisements

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उत्थान के लिए प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक टिप्स दिए गए। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव नारायण कुमार, जिला संयुक्त सचिव कामदेव महतो, संयुक्त सचिव सह झारोटेप के जिला कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा महतो, एनआर सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस + 2 उच्च विद्यालय की प्राचार्या अंबिका प्रधान सहित शिक्षक शिक्षिकाओं में कमलेश प्रजापति, मनोरंजन महतो, विमल चौधरी, सुश्री पिंकी कुमारी, अलिका कुमारी, प्रशांत कुमार सिंह, कौशल थिस कुमार मांझी एवं प्रवीण कुमार महतो मौजूद रहे।

You missed