Advertisements
Spread the love

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन…

बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक सोच का विकास करना है उद्देश्य: जितेन्द्र कुमार सिन्हा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान राष्ट्रीय आविष्कार एवं नवाचार अभियान के अंतर्गत रानी पद्मिनी राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सरायकेला के परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के सभी आठ प्रखंडों से प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित विभिन्न स्कूलों से वर्ग 6 से 12 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विषय आधारित अपना-अपना मॉडल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मौके पर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि कम देखी जा रही है, विज्ञान के प्रति छात्रों में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच का विकास करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस दौरान चालक नींद नियंत्रक नामक चश्मा डिवाइस, टेलिस्कोप, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वॉटर प्यूरीफायर, सोलर एनर्जी तथा अन्य मॉडल छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विजेताकक्षा छह से आठ में प्रथम: केजीवीभी गम्हरिया, द्वितीय: केजीवीभी चांडिल, तृतीय: युएचएस झिमड़ी रही।

कक्षा नौ से दस में प्रथम: एसएस प्लस टू हाईस्कूल राजनगर, द्वितीय: एसएस प्लस टू स्कूल चांडिल, तृतीय: एसएस हाईस्कूल दलभंगा रही। कक्षा 11 व 12 वीं में प्रथम: केजीवीभी राजनगर, द्वितीय: उउवि प्लस टू हाईस्कूल देवलटांड, तृतीय: केजीवीभी गम्हरिया के बच्चे रहे। मौके पर रानी पद्मिनी कन्या उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।