Advertisements
Spread the love

सड़क की दुर्दशा को लेकर बस्ती वासियों ने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र…

सरायकेला : संजय मिश्रा । सिविल कोर्ट सरायकेला से वार्ड नंबर 3 घुटुसाई शिवसुंदर नगर जाने वाला एकमात्र सड़क बारिश के कारण जर्जर हो गया है।

Advertisements

इस संबंध में बस्ती वासी पवन कुमार मोदक, मधु शर्मा, गोपाल कुमार, पुष्पा हेंब्रोम, मिथुन चंद्र ज्योतिषी, यमुना महतो, सपानी सोय, सीमा मोदक, रेखा राउत, सरस्वती महतो, द्रौपदी महापात्र, बंधन मोदक, रिंकी महापात्र, ठाकुर टुडू, लक्ष्मी टुडू, चंदन कर मोदक एवं जॉनसन कुजूर ने सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मांग पत्र सौंप कर बताया है कि उक्त सड़क मार्ग के बारिश के कारण पूरी तरह टूट जाने और रास्ते के बीच बड़ा सा गड्ढा बन जाने के कारण विगत कई दिनों से कॉलोनी में आवासन कर रहे सभी परिवारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। कार्यालय को फोटो दिखाए जाने पर सड़क बारामती करवाने का मौखिक आश्वासन दिया गया। परंतु अध्यावधि तक सड़क मरम्मति कार्य कार्यालय द्वारा नहीं किया गया है। इसलिए सभी ने अभिलंब सड़क मरम्मती करने की मांग की है।

You missed