Spread the love

सरायकेला में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन; कहा…

इस बार भाजपा की गारंटी का जुमला लोगों की समझ से परे है…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला के होटल गार्डन ईन परिसर में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शिरकत की। इस मौके पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो हमें कोई हरा नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। और केवल झूठ बोलकर देशवासियों को गुमराह कर रही है। इस बार फिर से गारंटी का जुमला फेंका है। लेकिन भाजपा की कौन सी गारंटी कोई समझ नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा भी सिर्फ जुमला साबित होने जा रहा है। भाजपा 150 पर भी नहीं कर पा रही है। माटी से जुड़ी झारखंड की सरकार ने यहां की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए काम किया है।

जहां 11 लाख राशन कार्ड भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया। लेकिन झारखंड सरकार ने 20 लाख राशन कार्ड झारखंड की जनता को बना कर दिया। उन्होंने कहा कि 1932 का खतियान लाने का काम करेंगे। चाहे इसके लिए संघर्ष क्यों ना करना पड़े। डबल इंजन की सरकार ने 5000 से ज्यादा विद्यालय बंद कर दिए। लेकिन झारखंड की झामुमो नीत सरकार ने आदिवासी, मूलवासी एवं दलित के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में नि:शुल्क पढ़ाने का काम शुरू किया है।

सरकार के प्रयास से आदिवासी और दलित के बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। झूठ की राजनीति कर रही भाजपा ने सवा चार सौ रुपए में मिलने वाले गैस सिलेंडर की कीमत दुगने से भी ज्यादा कर दी है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने हर गरीब जनता के खाते में 15-15 लख रुपए भेजने, हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने और 2022 तक हर गरीब परिवार को पीएम आवास देने का वादा किया था। लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। विदेशी काला धन लाने की बात भाजपा ने कही थी। लेकिन काला धन तो क्या लाल-सफेद धन तक नहीं ला पाई।

भाजपा महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे से भाग रही है। बीते विधानसभा चुनाव में भी 65 पर का नारा लगती थी। लेकिन 24-25 पर ही अटक गई। केंद्र सरकार ने जब पीएम आवास नहीं दिया तो झारखंड सरकार ने अपने दम पर गरीब परिवारों को तीन कमरों वाला आबुआ आवास देने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला 18 वर्ष में विधवा होती है तो 18 वर्ष से ही उन्हें पेंशन देना सरकार शुरू कर देती है।

गरीबों के मुफ्त इलाज एवं मुफ्त दवा के लिए हर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोल्हान में जिस तरह विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता नहीं खुला था। इस तरह इस लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का खाता खुलने नहीं देंगे। भाजपा को झारखंड में एक इंच में भी खड़ा नहीं होने देंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य उर्फ टुलु ने कहा कि भारत में हिटलर शासन चल रहा है। भाजपा वाले किसी को भी जेल भेजने का काम कर रहे हैं। जख्मी झारखंड को लोकसभा चुनाव में अपना मत देकर दवा देने का काम करें। ताकि एक बार फिर से एक स्वस्थ झारखंड मिल सके।

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के जल, जंगल एवं जमीन को बचाने का समय आ गया है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में जम जाए। और झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करायें। कार्यक्रम को झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक टिप्स दिए।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि जमशेदपुर संसदीय सीट पर एक-दो दिन में निर्णय ले लिया जाएगा। सिंहभूम संसदीय सीट पर प्रत्याशी बदले जाने की बात पर उन्होंने कहा कि सिंहभूम संसदीय सीट पर प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा। और जोबा मांझी ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

कार्यक्रम में झामुमो के छायाकांत गोराई, मुख्यमंत्री सुपुत्र वकील सोरेन, बबलू सोरेन, लिपू महांती, सूर्यराज सिंहदेव उर्फ बड़ा बाबू सिंहदेव सहित गोविंदपुर पंचायत, बड़ा कांकड़ा पंचायत, पठानमारा पंचायत, मुड़कुम पंचायत एवं नगर कमेटी और अन्य पंचायत के कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed