Advertisements
Spread the love

खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार तीन युवक घायल,एक की स्थिति गंभीर…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

मंगलवार को कुचाई-खरसावां मुख्य मार्ग पर रंगामाटी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार तीन युवक घायल हो गए.जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार कुचाई प्रखंड के मुंडादेव गांव निवासी तीनों युवक समीर लोहार,रोहित लोहार व विक्की लोहार एक ही बाइक पर सवार होकर खरसावां की ओर जा रहे थे.

इसी बीच रांगामाटी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. जिससे तीनों युवक घायल हो गए.जबकि घायल रोहित लोहार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुचाई पुलिस को दी.इधर सूचना मिलते ही कुचाई पुलिस घटनास्थल पहुंची.वही सभी घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया.

You missed