Advertisements

20 लाख सीएफटी अवैध बालू के साथ तीन ट्रैक्टर जब्त…
सरायकेला:विद्युत महतो
सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह सरायकेला डीएमओ ज्योति शंकर सतपथी ने दबिश देते हुए अवैध रूप से भंडारण कर रखे करीब 20 लाख सीएफटी अवैध बालू के साथ तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिसके बाद इलाके के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी ने अपने विशेष दस्ते के साथ अहले सुबह तिरुलडीह क्षेत्र में दबिश दी। जहां से विभाग को यह सफलता मिली है। फिलहाल आगे की कार्रवाई चल रही है।
