Spread the love

एनआर प्लस टू हाई स्कूल सरायकेला में मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण; त्रुटि रहित मतदान के लिए विभिन्न बिन्दुओ पर की गई चर्चा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत प्रशिक्षण कोषांग सरायकेला-खरसावां द्वारा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जारी है।इसी क्रम में मंगलवार को N. R प्लस टू हाई स्कूल सरायकेला में प्रथम पारी में गम्हरिया प्रखंड के PO एवं P1 का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें गम्हरिया प्रखंड से 237 PO एवं 236 P1 सम्मिलित हुए। इसी प्रखंड से प्रथम पारी में 41 महिला PO एवं 84 महिला P1 प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। आज द्वितीय पारी में गम्हरिया प्रखंड के ही P2 एवं P3 मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण हुआ।

जिसमें 136 पुरुष द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा 75 द्वितीय महिला मतदान पदाधिकारी तथा 299 पुरुष तृतीय मतदान पदाधिकारी एवं 95 तृतीय महिला मतदान पदाधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त किए। आज के प्रशिक्षण का अवलोकन करने के लिए प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण के संबंध में कई महत्वपूर्ण बातें बताई तथा चार प्रकार के ए, बी, सी, डी ईवीएम की विस्तृत जानकारी दी।

आज के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा डमी पेपर के माध्यम से मतदान पदाधिकारी को विभिन्न प्रपत्र भरने की पूरी जानकारी दी गई. साथ ही ईवीएम हैंड्स ऑन में जो भी शंका रह गई थी उसका समाधान किया गया।

उक्त प्रशिक्षण तरुण कुमार सिंह, ब्रजमोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, अजीत कुंभकार, जयदेव त्रिपाठी, अविनाश कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर पाल, अरविंद कुमार, नयन मणि दास, आशीष कुमार मल्लिक, दिनेश कुमार दास, सुदीप मुखर्जी, सुधाकर ठाकुर, प्रभाशंकर तिवारी, परमेश्वर महतो, विचित्रानंद प्रधान, गणेश सरदार, अनूप कुमार मंडल, प्रदीप कुमार माजी, आदि के द्वारा दिया गया।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…