Spread the love

लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर तृतीय मतदान पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में प्रशिक्षण कोषांग द्वारा बृहस्पतिवार को 9 प्रखंडों के तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसके तहत प्रथम पारी में चांडिल अनुमंडल के कुकरू प्रखंड से 83 पुरुष एवं 29 महिला, चांडिल प्रखंड से 86 पुरुष एवं 43 महिला, नीमड़ीह प्रखंड से 92 पुरुष एवं 29 महिला, ईचागढ़ प्रखंड से 15 पुरुष एवं 23 महिला तृतीय मतदान पदाधिकारी प्रशिक्षण में शामिल रहे।

इसी प्रकार दूसरी पारी में सरायकेला अनुमंडल के सरायकेला प्रखंड से 188 पुरूष एवं 51 महिला, खरसावां प्रखंड से 121 पुरूष एवं 27 महिला, राजनगर प्रखंड से 140 पुरूष एवं 55 महिला, कुचाई प्रखंड से 117 पुरूष एवं 25 महिला, गम्हरिया प्रखंड से 288 पुरूष एवं 141 महिला तृतीय मतदान पदाधिकारी उपस्थित हुए।

प्रशिक्षण देने वालों में तरुण कुमार सिंह, ब्रजमोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, अजीत कुंभकार, जयदेव त्रिपाठी, अविनाश कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर पाल, अरविंद कुमार, खिरेंद्र मुर्मू, नयन मनी दास, आशीष कुमार मल्लिक, दिनेश कुमार दास, सुदीप मुखर्जी, सुधाकर ठाकुर, सुखलाल मार्डी, प्रभाशंकर तिवारी, परमेश्वर महतो, विचित्रानंद प्रधान, गणेश सरदार, अनूप कुमार मंडल, प्रदीप कुमार माजी, पूर्ण चंद रजक, आलोक कुमार, घनश्याम महतो, इंदू भूषण प्रसाद, शुभाशीष कुमार सेन, दैत्यारी लेंका, करम सिंह मुंडा, मनोरंजन महतो, मधुसूदन प्रमाणिक, मंगल सिंह बेसरा, प्रदीप प्रमाणिक, रंजीत रविदास, राजीव गोस्वामी, संतोष महतो, मलय कुमार माजी, दिलीप कुमार महतो, मुकेश सिंह, गंगासागर मंडल, अरूण बर्मन सम्मिलित हुए।

प्रशिक्षण में सभी P3 को मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात होने वाली तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को ईवीएम हैंड्स ऑन कराया गया। बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें जोड़ने एवं सीलिंग की प्रक्रिया बताई गई।

P3 को बताया गया कि वो कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होते हैं। उन्हें P2 द्वारा निर्गत किए गए मतदाता पर्ची को संधारित करने के उपरांत कंट्रोल यूनिट से बैलेट इशू करना पड़ता है। इसके उपरांत ही वोटर वोटिंग कक्ष में जाकर बैलेट यूनिट से अपने पसंदीदा अभ्यर्थी के लिए वोट करता है।

Advertisements

You missed