Advertisements
Spread the love

चयन शिविर लगाकर अंडर फोर्टीन रग्बी फुटबॉल खिलाड़ियों का किया गया चयन…

सरायकेला : संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान खरसावां एवं सरायकेला प्रखंड में अंडर फोर्टीन रग्बी फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला एवं खरसावां प्रखंड के कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बताया गया कि चयनित सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर आगामी राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रग्बी फुटबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली अंडर फोर्टीन रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित भी किया जाएगा। सरायकेला-खरसावां रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गणेश सी कालिंदी ने सभी चयनित रग्बी फुटबॉल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।