Advertisements
Spread the love

बेमौसम बारिश ने खेतों में तैयार धान की फसल को पहुंचाया भारी नुकसान…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: जिले में शुक्रवार की दोपहर को हुई बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जो धान खेतों में काटकर रखा गया था उसका दाना काला पड़ने और कुटाई के दौरान चावल अधिक मात्रा में टूटने के आसार हैं। जिले में शुक्रवार को अचानक हुई बारिश से धान की तैयार फसल एवं ताजा बोई गई मटर की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है।

जलभराव होने के बाद हवा से गिरी धान व गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है। खेतो में जलभराव हो जाने से फसल को नुकसान हुआ है। आफत बनकर आई बरसात ने किसानों के चेहरे की खुशी छीन ली है। फसलें जलमग्न और बर्बाद होने की कगार पर हैं। सरायकेला के कुली में धान व गम्हरिया के बांधडीह में सब्जी की खेती को बहुत नुकसान हुआ है।

कुली में किसान रासविहारी पडिहारी का 2 एकड, गणेश पडिहारी का 50 डिसमिल, रमेश पडिहारी का 50 डिसमिल, दीपक नायक का 50 डिसमिल, दीनबंधु गोप का 50 डिसमिल व विश्वनाथ गोप के 25 डिसमिल जमीन पर धान के फसल का व्यापक नुकसान हुआ है। इन किसानों ने विभाग से मुआवजा की मांग की है।