Advertisements
Spread the love

उत्कल युवा एकता मंच की ओर से 16 से 18 मार्च तक तीन दिवसीय प्राचीन ओड़िया ड्रामा जात्रा की हो रही तैयारी…

सरायकेला Sanjay । उत्कल क्षेत्र के परंपरागत ओड़िया ड्रामा जात्रा को सरायकेला में जीवंत करने और बनाए रखने का कार्य उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला द्वारा किया जा रहा है। इसी के तहत उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला द्वारा लगातार तीसरे वर्ष एक बार फिर से तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा जात्रा का आयोजन आगामी 16 से 18 मार्च तक सरायकेला के इंद्रटांडी में किया जाएगा। इसे लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिसके तहत आयोजित होने वाले ओड़िया ड्रामा जात्रा में उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला के द्वारा दो नाटकों 18 मार्च को “कर्णो खुजुछी ता निजो ठिकणा” और 17 मार्च को “फगुणो अधे कु श्रावण अधे” का मंचन किया जाएगा। जबकि खरसावां बूढ़ीतोपा की ओर से 16 मार्च को “बंधु बाचिछी मु लुह साथीरे” का मंचन किया जाएगा। समापन दिवस के अवसर पर 18 मार्च को मंचित होने वाले नाटक “कर्णो खुजुछी ता निजो ठिकणा” में जीबन चौधरी की भूमिका निभा रहे उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला के रूपेश साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि उनका किरदार उनके लिए अग्निपरीक्षा के समान है। क्योंकि दिग्गज कलाकार उक्त किरदार में भूमिका निभा चुके हैं। अगर वे उन कलाकारों का 50% भी किरदार निभा पाते हैं तो यह उनके लिए उपलब्धि होगी।

यादों के झरोखों में प्राचीन ओड़िया ड्रामा जात्रा:-

सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्रों में 1980 के दशक तक ओड़िया ड्रामा जात्रा का भरपूर प्रचलन हुआ करता था। जिसे देखने के लिए गणमान्य सहित दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचा करते थे। बाद के समय में ओड़िया ड्रामा जात्रा और उसके कलाकारों का उचित तरीके से संरक्षण नहीं हो पाने के कारण धीरे-धीरे शिथिलता के साथ यह प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा क्षेत्र में लुप्त होने के कगार पर पहुंचने लगी थी। जिसे समय रहते हुए उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला द्वारा वर्ष 2021 में एक बार फिर से पुनर्जीवित किया गया। और बैठक में निर्णय भी लिया गया कि पिछले वर्षों की भांति कलाकारों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। ताकि ओड़िया ड्रामा जात्रा के संरक्षण के साथ-साथ कलाकारों में उमंग का जोश भरा जा सके।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा