Spread the love

नामांकन करने के अंतिम दिन दिग्गजों ने दिखाए दमखम; सरायकेला विधानसभा सीट के लिए भाजपा से चंपाई सोरेन और झामुमो से गणेश महाली ने किया नामांकन; अस्त व्यस्त रहा सरायकेला…

सरायकेला: संजय मिश्रा: विधानसभा चुनाव-2024 के लिए नामांकन करने के अंतिम दिन सरायकेला विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी चम्पाई सोरेन एवं झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने शुक्रवार को हजारों कार्यकर्ता के साथ अपना-अपना नामांकन किया। नामांकन के दौरान डाना चक्रवात का प्रभाव भी बना रहा। और पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। इसके बावजूद भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जमे हुए रहे। अनुमंडल कार्यालय सरायकेला के मुख्य गेट पर भाजपा व झामुमो समर्थक दोनों ही जमे हुए थे और दोनों ही समर्थक नारेबाजी कर रहे थे।

Advertisements
Advertisements

नामांकन के उपरांत चम्पाई सोरेन ने गेस्ट हाउस मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे झारखंड आन्दोलन से निकले है। झारखंड की गठबंधन सरकार में शामिल झामुमो व कांग्रेस आदिवासी मूलवासियों के लिए अच्छा नहीं सोचती है। झारखंडियों का दर्द भाजपा ही समझती है जिसके कारण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य दिया। झारखंड सरकार ने झारखंडियों को ठगने का काम किया है और भ्रष्टाटाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता सच्चाई जान चुकी है। सभा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, खरसावां भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा सहित अन्य ने भी संबोधित किया।


दूसरी ओर कीता स्थित मैदान में झामुमो की सभा आयोजित की गई। जहां गणेश महाली ने कहा कि आदिवासी मूलवासियों के हक के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमेशा कार्य किया है। मइयां सम्मान योजना शुरु कर झारखंड की मां बेटियों को सम्मान दिया। सभा में मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, कुणाल षाडंगी, झामुमो जिला डा. शुभेन्द्रु महतो एवं कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

You missed