भाजपा नेता गणेश माहली के प्रयास से भूरकुली गांव में लगा 100 केवी ट्रांसफार्मर…
सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला प्रखंड अंतर्गत भुरकुली गांव में विगत कई दिनों से 100 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधकार में लीन था। दो दिन पूर्व में ही भाजपा नेता गणेश महाली के द्वारा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर गांव वालों को उपलब्ध करा गया था। जिसका बृहस्पतिवार को भाजपा नेता गणेश माहली ने गांव के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। और गांव में बिजली बहाल हो की।
Advertisements

Advertisements


मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भाजपा नेता गणेश महाली इस कार्य के लिए आभार जताया। गणेश महाली ने कहा कि जनहित के कार्य के लिए वे हमेशा समर्पित रहेंगे। और जरूरतमंद एवं बेसहारों का आवाज बनते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता हरि लोहार, ललन तिवारी, ग्राम प्रधान चंदन महतो, फानी भूषण महतो आदि उपस्थित रहे।

