Advertisements
Spread the love

युवा कांग्रेस ने इंडी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में किया जनसंपर्क…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। कुचाई प्रखंड के आम बागान सहित क्षेत्र में प्रखंड युवा कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह मुंडा के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को जीत दिलाने पर रणनीति बनाई गयी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सह प्रभारी जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मुंडा उपस्थित हुये। श्री मिश्रा ने कहा कि युवा कांग्रेस का संगठन कुचाई प्रखंड में बहुत ही मजबूत स्थिति में है। लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रत्याशी द्वारा जो भी जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के साथियों को दी जायेगी, युवा कांग्रेस के साथी उस जिम्मेदारी का निर्वाहन पूर्ण ईमानदारी के साथ निभायेंगे।

बैठक में दिलीप सिंह मुंडा, मनोज कुमार मुंडा, जगदीश कुम्हार, सरोज सिंह मुंडा, विक्रम कुम्हार, बुधराम मुंडा, बिरेन्द्र नायक, मंगल सिंह मुंडा, जाटा मुंडा आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed