Advertisements

जिप अध्यक्ष के नेतृत्व में जिप सदस्यों ने नव पदस्थापित डीसी एवं एसपी से की मुलाकात; आपसी समन्वय के साथ जिला के सर्वांगीण विकास की हुई बात…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements


सरायकेला: जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में गुरुवार को जिला परिषद के सदस्यों ने जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार से अलग-अलग मुलाकात की। इस अवसर पर जिला परिषद की टीम ने डीसी एवं एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जिला परिषद की पूरी टीम प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कदम से कदम मिलाकर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने को तैयार है।
डीसी एवं एसपी ने भी मौके पर जिला परिषद टीम को हमेशा सहयोग करने की बात कही। मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, लक्ष्मी सरदार, अमोदिनी महतो, स्नेहा महतो, कालीचरण महतो, सुलेखा हांसदा एवं मालती देवगम समेत अन्य उपस्थित रहे।
Related posts:

