Advertisements
Spread the love

अयोध्या धाम के श्रीराम दरबार में सरायकेला का विशेष बेसन सेव लड्डू भी पहुंचेगा; श्रीराम भक्त नलिनी कांत ने भिजवाए 21 किलो लड्डू…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। श्रीराम लला के अयोध्या धाम आगमन और प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिवस को लेकर सरायकेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भी श्रीराममय बने हुए हैं। सोमवार के उक्त ऐतिहासिक दिवस को अपने-अपने तरह से भव्य आयोजन के साथ मनाए जाने को लेकर उत्साहित श्रीराम भक्तों द्वारा तरह-तरह से तैयारियां की जा रही है। इसी उत्साह भरे माहौल के बीच पांड्रा गांव के एक सामान्य परिवार के युवा श्रीराम भक्त नलिनी कांत ने श्रीराम दरबार के लिए सरायकेला के विशेष विश्व प्रसिद्ध बेसन सेव लड्डू अयोध्या धाम के लिए भिजवाए।

उन्होंने बताया कि उक्त लड्डू जमशेदपुर के राम भक्तों के माध्यम से श्रीराम दरबार अयोध्या धाम के लिए जाएगा। और यहां भी सरायकेला लड्डू के साथ भगवान श्रीराम के आगमन की खुशियां मनाई जाएगी। वहीं अयोध्या धाम भेजवाई जाने वाले सरायकेला बेसन सेव लड्डू बनाने वाले दुकान सुभाष स्नैक्स एंड स्वीट्स के प्रोपराइटर सुभाष चंद्र साहू ने बताया कि यह उनके लिए सौभाग्य का विषय है कि उनके यहां बने सरायकेला लड्डू श्रीराम दरबार के लिए जा रहा है।

सरायकेला लड्डू बनाने वाले कारीगर त्रिलोचन कामिला ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताइए की उनके हाथों बनी लड्डू भगवान श्रीराम के चरणों तक पहुंचेगी। जो सौभाग्य का बात है। बताते चलें कि अयोध्या धाम भेजे जाने वाले सरायकेला लड्डू को सामान्य सरायकेला लड्डू की अपेक्षा विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिसमें काजू किशमिश और इलायची से लेकर अधिक समय तक सुरक्षित रखने की सामग्रियां मिलकर तैयार की गई है।

बताते चलें कि सरायकेला के विश्व प्रसिद्ध बेसन सेव लड्डू का सृजन भी क्षेत्र की इष्ट देवी मां पाउड़ी के पूजन से शुरू हुआ था। जहां प्रारंभ में मां पाउड़ी के पूजन के लिए हाथों से बने सेव और उससे बने लड्डू का प्रसाद चढ़ाया जाता था। जिसके बाद मशीनों का उपयोग कर सरायकेला लड्डू को सर्वशुलभ किया गया। और बाजार से अब सरायकेला के विशेष बेसन सेव लड्डू की पहचान देश सहित विदेशों में भी स्थापित है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा