Advertisements
Spread the love

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में दूसरे दिन दस चक्रों के बाद कई खिलाड़ी संयुक्त बढ़त पर

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(रांची) । सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 के दूसरे दिन शनिवार को खेले गए दस चक्रों के मुकाबलों के बाद रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष, तमिलनाडु के हरि माधवन, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के दीप्तायन घोष, तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली, इनियन पा, अर्जुन कल्याण एवं रोहित एस, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के मित्राभा गुहा, महाराष्ट्र के पुराणिक अभिमन्यु तथा बिहार के मोहम्मद रेयान संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थानों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह बना हुआ है। वहीं झारखंड के खिलाड़ी अधिराज मित्रा दस चक्रों के बाद 24वें स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के दौरान रांची जिला शतरंज संघ तथा आयोजन समिति के सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडे, आशीष साहू, सुनील कालरा, मृदुल कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार, ललित बथवाल, जयंत भुइयां, विशाल मिंज, अरुण कुमार, विनोद शाह, संगीता कुमारी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे । राज्य शतरंज संघ के संरक्षक एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने प्रतिभागियों को शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की है।

You missed