अर्न्तराज्यीय चोरी मामले के आरोपीे युसूफ शेख को मोटरसाईकिल और मोवाईल के साथ राधानगर थाना से गिरफ्तार कर जेल भेजा……..
ब्यूरो रिपोट – कई मामले में आरोपी कुख्यात युसूफ शेख को राधानगर पुलिस ने चोरी के मोटरसाकिल और मोवाईल के साथ धर दमोचा इस बात की पुष्टि साहिबगंज के राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि बीते शनिवार की शाम करीब 5 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात चोर युसूफ शेख उत्तरी बेगमगंज पंचायत के बेलमोड़ में चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए आया है। पुलिस ने बेलमोड़ से चोरी की मोटरसाइकिल जेएच 18 एच 0664 व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि कुख्यात चोर युसूफ शेख का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास लंबा हैं । 8 वर्ष पूर्व चेन्नई महानगर में सोना चोरी करने के आरोप में जेल जा चुंका हैं। वहीं विगत 6 वर्ष पूर्व हैदराबाद शहर में युसूफ शेख अपने मित्रों के साथ करोड़ों रूपये की सोना चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जो इस मामले में पूर्व में अपने मित्रों के साथ जेल में रह चुंका है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल,पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश राय,सहायक अवर निरीक्षक नथई राम सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : कॉन्ट्रैक्ट निरस्त होते ही सदर अस्पताल से हटाए गए 17 आउटसोर्सिंग और कॉन्ट्रैक्ट कर्...
रामगढ़ : भाजपा जिला कार्यालय मे संपन्न हुई पदाधिकारियों की बैठक, देशव्यापी महा जनसंपर्क अभियान की सफल...
सरायकेला प्रखंड में सात को मनेगा संकल्प सप्ताह दिवस; विद्यालय से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और सर्वश्रेष...

