Spread the love

नन्हे-मुन्हे बच्चों के हौसलाअफजाई हेतु विद्यालय पहुँचे आलोक कुमार सोरेन…

शिकारीपाड़ा (झंटु पाल)

सरसडंगाल स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिकारीपाड़ा विधानसभा के युवा लोकप्रिय नेता सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य आलोक कुमार सोरेन के स्वागत में बच्चों ने ऐसा शमां बांथा कि सभी हतप्रभ रह गए।

Advertisements
Advertisements

अवसर था झारखण्ड सरकार द्वारा प्रदत्त पाठ्यपुस्तक वितरण किया। इस मौके पर अपने संबोधन में झामुमो नेता आलोक जी ने उपस्थित बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप देश के भविष्य हैं,आप पढ़ें,आगे बढ़े,आप निखरेगें, देश निखरेगा।झारखण्ड सरकार का संकल्प है कि पाठ्यपुस्तक,पोशाक,भोजन,छात्रवृति, साईकिल तथा उच्च शिक्षा हेतु सारी सुविधाएं सुनिश्चित हों।

साथ ही अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर ने भी विद्यालय के अच्छे प्रबंधन हेतु अपने विचार दिए। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चुण्डा हेम्ब्रम, प्रधानाध्यापिका मेरिला मुर्मू,शिक्षक निरंजन सिंह,अन्य सभी शिक्षक,कर्मचारीगण,झामुमो कार्यकर्ता संजोग सिंह, दिवाकर गोस्वामी के साथ रजनीश कुमार उपस्थित थे।