Spread the love

श्री अभिजीत सिन्हा, उप विकास आयुक्त, दुमका द्वारा झारखण्ड राज्य जलछाजन मिशन के तहत प्रखण्ड-दुमका में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया…

दुमका मौसम गुप्ता:

Advertisements

निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त, दुमका द्वारा ग्राम-घासीपुर में जैविक खेती के संबंध में संचालित 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम उप विकास आयुक्त, दुमका द्वारा प्रशिक्षक को जैविक खाद तैयार करने की विधि का Live Demonstration देने एवं चलंत माईक सिस्टम का प्रबंध करने का निदेश दिया गया।

तदोपरांत पंचायत-घासीपुर के ग्राम-सागरभंगा में झारखण्ड राज्य जलछाजन मिशन के तहत कराये गए मेढ़बंदी कार्य, ग्राम-सागरघाटी में निर्मित TCB (Trench Cum Bund) तथा ग्राम- धमना निर्मित TCB (Trench Cum Bund) का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में ग्राम-सागरघाटी में निर्मित TCB (Trench Cum Bund) का Finishing कार्य पूर्ण नहीं पाया गया, जिसको प्राक्कलन के विशिष्टताओं के अनुरूप पूर्ण करने निदेश दिया गया तथ उक्त के आलोक में संबंधित PIA बटेश्वर सेवा संस्थान को कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में कनीय अभियंता एवं PIA के प्रतिनिधि अनुपस्थित पाये गये। जिसपर उप विकास आयुक्त, दुमका द्वारा उनसे अनुपस्थिति के संदर्भ में स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निदेश दिया गया।

अंत में उप विकास आयुक्त, दुमका द्वारा ग्राम- सागरभंगा में जेएसएलपीएस के मदद से खोले गये “दीदी की दुकान” का निरीक्षण किया गया जो मुस्कान आजीविका सखी मंडल द्वारा संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त के साथ श्री जीतेन मालपहाड़िया, तकनीकी विशेषज्ञ सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Advertisements

You missed