
रिंग रोड हेसल ओवरब्रिज के पास “श्री इंटरप्राइजेज” का हुआ शुभारंभ

Arjun Kumar Pramanik……..✍️
अनगड़ा(राँची) । रिंग रोड हेसल ओवरब्रिज के समीप “श्री इंटरप्राइजेज” नामक प्रतिष्ठान का शुभारंभ अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार एवं अनगड़ा की जिप सदस्य अनुराधा मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस अवसर पर दुकान की प्रोपराइटर कुमारी खुश्बू सिन्हा ने बताया कि श्री इंटरप्राइजेज में उपभोक्ताओं को अन्य दुकानों की तुलना में उत्पाद किफायती दर पर उपलब्ध होंगे। यह दुकान थोक (होलसेल) और खुदरा (रिटेल) दोनों ग्राहकों के लिए खुली है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर खरीदारी सुविधा मिलेगी और रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

