Advertisements
Spread the love

अयोध्या मे प्रभु श्री राम के मंदिर लोकार्पण के अवसर पर चांडिल द्वारा श्री राम संकीर्तन यात्रा…

 

डेस्क राजन कुमार सिंह:

अयोध्या मे प्रभु श्री राम के मंदिर लोकार्पण के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद चांडिल के द्वारा श्री राम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया एवं कारसेवक को सम्मानित किया,विश्व हिन्दू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी एवं सुब्रत चटर्जी के अगुवाई मे संकीर्तन यात्रा मे राम नाम का जाप करते हुए संकीर्तन दल आगे आगे चल रहा था

Advertisements

और सभी लोग हाथो मे प्रज्वलित दिया लेकर पूरा चांडिल का परिक्रमा कर रास्ते मे पड़ने वाले सभी मंदिरों मे दीप रख कर पूजा अर्चना किया, विवेकानंद केंद्र हनुमान मंदिर से श्री राम संकीर्तन यात्रा चांडिल बाजार स्थित हनुमान मंदिर पहुच कर प्रज्वलित दीप रख कर हनुमान चालीसा का पाठ किया साथ ही कारसेवक आशीद कुंडू को दुपट्टा एवं प्रतिक चिंन्ह देकर सम्मानित किया संकीर्तन यात्रा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर,

गंधेशवरी मंदिर, हाटतोला हनुमान मंदिर,डेम रोड स्थित शिव मंदिर, रानीसती मंदिर सहित मठीया होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया, इसके पूर्व हनुमान मंदिर परिसर मे प्रात 10 बजे से गायत्री यज्ञ, पूजन कर हवन किया गया, यात्रा मे मुख्य रूप से मनोज वर्मा, राजीव साव,सुब्रत चटर्जी, दुर्गा चौधरी, अश्विनी महतो, हरीश सुलतानीया, अश्विनी शर्मा, परमानंद पसरी, बाबूलाल, सहित काफी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे

You missed