Advertisements
Spread the love

 

आगामी 22 जनवारी को 501देशी घी के दिये से जगमगा उठेगा श्री श्याम मंदिर, लोगों से किया अपील कम से कम 11 दीपक घरों में जलाकर राम मंदिर लोकार्पण का साक्षी बनने: संजय चौधरी …

चांडिल डेस्क : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाले प्रभु राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के दिन चांडिल श्याम मंदिर को देशी घी के 501 दिया जलाकर जगमग कर संकीर्तन किया जाएगा उक्त बातेँ कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बैठक मे कही  की पिछले 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या मे प्रभु श्री राम का भव्य और विशाल मंदिर बन कर तैयार हो गया हैं,इसका लोकार्पण 22 जनवरी को होना है,

Advertisements

ये सनातन धर्मावलंबियों के लिए गर्व की बात हैं, श्री चौधरी ने सभी से 22 जनवरी को अपने अपने घरों मे कम से कम 11 दीपक जलाकर राम मंदिर लोकार्पण का साक्षी बनने की अपील की, राम लला जब नए मंदिर मे विराजेगे हमे उसका उत्सव मनाना है ,इसके पूर्व मंदिर परिसर मे एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया गया एवं विधिवत पूजा अर्चना की गई और सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, भजन गायक रवि शर्मा, सुभाष शर्मा नेकां पाल ने कई भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए

जिसमें सभी भक्त जय श्री श्याम का नारा लगा रहे थे, कार्यक्रम मे दुर्गा चौधरी, चंदन रूंगटा, रोहित चौधरी परमानंद पसरी, पवन शर्मा, मोंटी चौधरी, हरीश सुलतानीया,सहित अन्य मौजूद थे

You missed