Spread the love

प्रखंड कार्यालय में सिद्धु,कान्हु युवा खेल क्लब का हुआ गठन…

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लब का गठन प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो की अध्यक्षता में किया गया । कला संस्कृति एवं खेल कूद विभाग झारखंड सरकार की ओर से सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया। प्रखंड कार्यालय में खेल क्लब का प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार मुर्मू, प्रखंड सचिव अनाथ महतो एवम प्रखंड उपाध्यक्ष सुकुमार सिंह मुंडा को सर्वसम्मति से चयन किया गया।

वहीं बीडीओ किकु महतो ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने एवं खेल का विकास के लिए प्रखंड स्तर पर सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि खेल क्लब के माध्यम से विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत स्तर से प्रखंड , जिला एवं राज्य स्तर में किया जाना है। वहीं खेल क्लब के चयनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रमुख गुरुपद मार्डी ,संजय महतो,प्रताप मांझी,खगेन महतो,कमल उरांव,गुणाधार सिंह मुंडा,राजकपूर कैबर्त, सुधीर उरांव,पांडव महतो,राजीव महतो, त्रिलोचन महतो,अक्षय महतो , सुधांशु महतो आदि उपस्थित थे।