Advertisements
Spread the love

कार ट्रक में सीधी भिड़ंत , कार चालक की घटना स्थल पर मौत, 14 माह का बच्चा और मां  घायल, घायल का ईलाज निजी नर्सिंग होम में……

सिल्ली : सिल्ली थाना अंतर्गत बुंडू मार्ग पर शुक्रवार को पटका पुल के समीप पतराहातू से सिल्ली की ओर जा रहे एक कार एव सिल्ली से पतरातू की ओर जा रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी और घटना स्थल पर तुलिन के पांचू निवासी बरुन भंडारी नामक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई एवं भाभी संतोषी भंडारी घायल हो गयी। घायल को सिंगपुर नर्सिंग होम में इलाज किया जा रहा है। कार में संतोषी भंडारी का एक 14 महीने का बेटा भी था उसको कोई चोट नहीं लगी। जानकारी के अनुसार कार नंबर जेएच 01 डीपी 4144 मृतक वरुण भंडारी की भाभी संतोषी भंडारी पतराहातू अपने पिता हरिदास राय के घर गई हुई थी।

Advertisements

जहां पिता से भेंट करने के बाद घर से लगभग 7:30 बजे शाम में अपने ससुराल तुलिन जा रही थी अचानक पटका पुल के समीप पहुंचते सिल्ली से पतराहातू जा रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गई जिससे जिससे घटनास्थल पर ही वरुण की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दिया गया एंबुलेंस घटना पर पहुंचते सभी घायलों को सिल्ली सामुदायिक अस्पताल लाया गया प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए परिजनों ने सिंगपुर नर्सिंग होम लाया नर्सिंग होम के डॉक्टर रमेश के द्वारा उपचार किया जा रहा है। सिल्ली थाना के द्वारा शव को अपने कब्जे में ले लिया गया।

You missed