Advertisements
Spread the love

ब्लड बैंक सरायकेला की ओर से,  रक्तदान करने वाली संस्थाओं को किया गया सम्मानित।

सरायकेला (संजय मिश्रा) ब्लड बैंक सरायकेला के तत्वाधान सिविल सर्जन कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने रक्तदान के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने के लिए डॉ प्रदीप कुमार, चंदन कुमार सिंह, आलोक, सुमित चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हनी उर्फ नीतीश चौधरी, आशुतोष चौधरी, गौर महतो, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, डॉ चंदन कुमार, वार्ड पार्षद जुगल तापे, डॉ जगन्नाथ हेंब्रम, करण महतो, डॉ एससी हांसदा, डॉ सरिता, राज लक्ष्मी कमल, केपी ओझा, कालीचरण तिर्की, अभिषेक आचार्य सहित अन्य को मोमेंटो, डायरी एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह, एएनएम नर्स चिंता कुमारी एवं एएनएम नर्स तनुजा कुमारी मैं उपस्थित रहकर सम्मान समारोह का संचालन किया। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने घोषणा की कि आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला के तत्वाधान मेगा ब्लड डोनेशन आयोजित किया जाएगा।

You missed